फरीदपुर के एक घर में छिपे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेरकर जब फायरिंग शुरू की तो डरकर एक बदमाश ने खुद को ही गोली मार ली। वहीं, उसका साथी पकड़ा गया जबकि एक अन्य साथी भाग निकला।
बरेली के फरीदपुर में बुखारा रोड पर गुरुवार रात करीब दो बजे सुरेश धर्म कांटा के सामने सुखपाल के मकान में तीन बदमाश घुस गए। आसपास ही गश्त कर रही पुलिस को किसी तरीके से इसकी भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने पास ही स्थित लकड़ी की टाल से सीढ़ियां लेकर मकान की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र ने बताया कि बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी और जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। ऐसे में खुद को भागने में सफल न होता देखकर कैंट के गांव चौबारी निवासी बदमाश अजय ने कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।