फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षद तब मिला पानी

विज्ञापन
पानी के लिए धरना देते भाजपा के पार्षद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जलकल की टीम मौके पर पहुंची, आश्वासन पर दो घंटे बाद समाप्त किया धरना

बरेली। शहर के राजेंद्रनगर, जनकपुरी जैसे पॉश इलाकों में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भाजपा पार्षद सतीश कातिब अपनी ही सरकार में इलाके के लोगों को पानी नहीं दिला पाए तो बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद जलकल की टीम मौके पर पहुंची और पेयजल आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में पानी की जबर्दस्त किल्लत बनी हुई है। शहर के पॉश इलाके राजेंद्रनगर, इंदिरानगर, जनकपुरी आदि भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए। पार्षद ने बताया कि यहां जलापूर्ति कई दिनों से ठप है। कुछ हिस्सों में ही पानी आता है, लेकिन प्रेशर इतना कम रहता है कि घरों के अंदर नहीं पहुंच पाता। कई जगह पाइप लाइन में लीकेज है, उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लिहाजा मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

सूफीटोला, ईसाइयों की पुलिया इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति

पुराना शहर, ईसाइयों की पुलिया और सूफीटोला में चार दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। लोग लगातार बदबूदार गंदा पानी आने की शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बर्तन भी खराब होने लगे हैं। जलकल जीएम राजेश यादव ने बताया कि इसे दिखवाया जाएगा। जहां भी दिक्कत है, उसे ठीक कराया जाएगा।

चार दिनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है। इन सभी मोहल्लों में पानी की आपूर्ति के लिए चार पंप हैं, लेकिन दो ही पंप से ही पानी दिया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। - जावेद, सूफी टोला।

कई दिनों से पानी को लेकर दिक्कत है। हम लोग नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे क्षेत्र में लोग आए दिन पानी को लेकर परेशान रहते हैं। - पवन रायजादा, राजेंद्रनगर।

विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट गहराने लगा है। पाइप लाइन लीकेज की जानकारी देने के साथ ही हम लोग नगर निगम की टीम को यह भी बताते हैं कि किस स्थान पर लीकेज हुआ है, उसके बाद भी समय से लाइन ठीक नहीं होती है। - राजीव सक्सेना, राजेंद्रनगर।

लाइन लीकेज होने के तत्काल बाद ही यदि उसे ठीक करा दिया जाए तो कोई समस्या ही नहीं होगी, लेकिन पानी की आपूर्ति ठप होने की जानकारी देने के चार दिन बाद तक लाइन ठीक नहीं होती है। - सुरजीत यादव, राजेंद्रनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें