फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाला की सफाई करने आए सफाईकर्मियों के साथ अभद्रता

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 कोतवाली में ​शिकायत करने पहुंचे नगर पालिका कर्मी
विज्ञापन
नवाबगंज। नाला की सफाई करने आई पालिका सफाईकर्मियों की टीम के साथ व्यापारियों ने अभद्रता की है। विरोध करने पर गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया गया। इससे गुस्साए सफाईकर्मियों ने एसडीएम और थाने जाकर रोष प्रकट कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नवाबगंज में नाला सफाई का अभियान चल रहा है। पालिका की टीम बाईपास मार्ग पर नाला के स्लैब हटाकर सफाई कर रही थी, जब पालिका की टीम एक दुकान के पास पहुंची तो उसके दुकान स्वामियों ने पालिका कर्मियों को गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जब वे इसका विरोध करने लगे तो दुकान स्वामी झगड़ा करने को आमादा हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सफाई नायक अमर सिंह राठौर मौके पर पहुंचकर व्यापारी को समझाया, मगर बात आगे बढ़ने पर सफाई कर्मी वहां से चले गए। अब नाराज सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा, थाना नवाबगंज और एसडीएम से शिकायत की है।
नाला पर बना ली पुलिया
पालिका कर्मियों का आरोप है कि दुकान के आगे दुकान स्वामी ने स्लैब डाल रखे हैं, जिससे नाला की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। पालिका कर्मियों का आरोप है कि सरकारी नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण करा लिया है, जिसमें साफ सफाई न होने से जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है। व्यापारी ने सफाईकर्मियों के साथ अभद्रता की है, वो गलत है। नाले पर अवैध रूप से अगर पुलिया बनाई गई है तो उसे ढहाया जाएगा।
- प्रियंका मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें