रामगंगा परियोजना की समीक्षा
सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्होंने रामगंगा बैराज परियोजना की समीक्षा की है। बरेली में 2200 करोड़ की रामगंगा सिंचाई परियोजना पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाना है, इसलिए लागत बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि परियोजना को बढ़ी हुई लागत के साथ मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इसलिए इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।