सपा पर साधा निशाना
मंत्री ने पत्रकारों से सवाल किया देखिए बरेली में बताने की जरूरत नहीं है, पहले यहां किसका राज रहता था और आज किसका राज है? आज कोई है जो कानून हाथ में लेकर कहे कि थाना खाली करो, मैं चलाऊंगा थाना...। सपा के शासन में चाहे जिला पंचायत हो, ब्लॉक प्रमुखी या ग्राम प्रधान के चुनाव अथवा विधान सभा एवं लोक सभा क्षेत्र के चुनाव हों, पुलिस गुंडई करती थी। आज भाजपा शासन में कानून का राज है, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम हो रहा है।
मंत्री ने दावा किया कि आठ लाख नियुक्तियां हुई हैं, कोई यह नहीं कह सकता है कि एक रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है या जातिवाद के नाम पर किसी परिवार के व्यक्ति को नौकरी मिली है। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोर के आरोप की बात पर कहा, कांग्रेस ही लूट करती थी। आज निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था है, इसलिए उनकों पसीना छूट रहा है।