गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने की बैटिंग
- फोटो : संवाद
'खेलों को बढ़ावा दे रही सरकार'
उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया के तहत खेल बढ़ावा दे रही है। क्रिकेट और राजनीति एक समान है। जिस तरह क्रिकेट में बैटिंग और बॉलिंग करने वाली दो टीम होती हैं। बॉलिंग करने वाला सोचता है कि बैट्समैन को आउट कर दूं। बैटिंग करने वाला अपना विकेट बचाकर सही गेंद आने पर छक्का भी जड़ता है। इसी तरह राजनीति में विरोधी एक्टिव रहकर पीछा करते रहते हैं। लेकिन बैट्समैन की तरह अपना बचाव करते हुए आगे भी बढ़ता रहता हूं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश सह संगठन मंत्री रहे स्वर्गीय भवानी सिंह के जन्म जयंती के उन्हें याद किया।
राज्यमंत्री ने की बैटिंग
क्रिकेट का शुभारंभ करने के बाद राज्यमंत्री ने बैटिंग करते हुए कई बॉल खेली। जब सिटी मजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री ने बैटिंग की तो गन्ना राज्यमंत्री ने बॉलिंग की। क्रिकेट शुभारंभ के बाद मंगलवार को पहला मुकाबला फ्लैश टाईटन फरीदपुर व ड्रीम इलेवन फरीदपुर के बीच हुआ। जिसमें ड्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब ने 19 रन से फ्लैश टाईटन क्रिकेट क्लब को हराकर जीत दर्ज की। जिसमें मैन ऑफ द मैच प्रियांशु गौड़ (टेनी) रहे।