बरेली। पंचायत राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद से लखनऊ जाते हुए कुछ देर के लिए सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान उन्होंने एडीपीआरओ और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
मंत्री ने एडीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार से विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शौचालयों का निर्माण पूरा करने के साथ यह भी निगरानी होनी चाहिए कि लाभार्थी उसका इस्तेमाल कर भी रहा है या नहीं। इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से भी उनके विभागों की जानकारी ली। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।