एक नजर किला पुल पर
- दिल्ली हाईवे पर 1982 में बनाया गया था 581 मीटर लंबा पुल।
- अभियंताओं की लापरवाही व देखरेख के अभाव में समय से पहले जर्जर हुआ पुल। 2019 में भारी वाहनों की धमक से लिंटर के सरियों के जाल से सीमेंट छूटकर गिरने लगी तो अफसर चेते।
- 25 अगस्त 2020 को आई सेतु निगम की टीम ने पुल पर सफर को खतरनाक माना था।
जाम में फंसेंगे वाहन, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान
किला पुल तैयार है, पर ट्रैफिक चालू नहीं होने से लोग जाम से जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती है। अलखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मंदिर की तरफ पर आने जाने के लिए श्रद्धालुओं व आसपास की जनता को बेवजह जाम से जूझना पड़ेगा। बुधवार से ट्रैफिक शुरू हो गया होता तो राहत मिलती पर देरी के चलते दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन जाम झेल रहे हैं।