पीड़ितों को दिए प्रतीकात्मक चेक
प्रभारी मंत्री ने जनहानि होने पर बेहटा जुनु की पुष्पा देवी और हर्रामपुर के राजेश कुमार को चार-चार लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। आपदा में घायल होने पर राजकुमार, अशोक कुमार, गुलशन को आठ-आठ हजार के प्रतीकात्मक चेक दिए। कृषक दुर्घटना योजना के तहत फूलवती, उर्मिला, नवीता, कन्यावती, चांदनी, महिपाल, वरफा देवी को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे।
नन्हे मियां को दी सहायता राशि
प्रभारी मंत्री ने गांव बमियाना के पीड़ित नन्हे मियां को 11 हजार रुपये नकद दिए। उनके प्रकरण पर कहा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय...। मकान क्षति के 30 पीड़ितों को कुल 1,62,000 रुपये और पशु हानि के नौ पीड़ितों को भी सहायता राशि वितरित की गई। डरूआपुर गांव में जिन 10 किसानों की गेहूं की फसल खाक हुई थी, उन्हें कुल 2,29,973 रुपये की सहायता राशि दी गई।