फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी बोले- 2024 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी; विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 29 Oct 2023 07:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास अब कुछ नहीं बचा है। गठबंधन की बैठकों से ही स्पष्ट होता है कि उनका लक्ष्य केवल विकास रोकना है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर रेल मंडल के रोजगार मेले में शनिवार को शामिल होने आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है। 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास अब कुछ नहीं बचा है। गठबंधन की बैठकों से ही स्पष्ट होता है कि उनका लक्ष्य केवल विकास रोकना है। विपक्ष की रणनीति किसी तरह से प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने की है। इसी कारण विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी करता है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कार गंदी देखकर भड़के सपा विधायक शहजिल, ड्राइवर को पीटने का आरोप
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2019 में भी तमाम पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। नतीजा सामने है। अब एक बार फिर से वह मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बार गठबंधन बनने से पहले ही टूटने लगा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं भी गिनाईं।

98 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
इज्जतनगर रेल मंडल के सामुदायिक भवन में आयोजित रोजगार मेले में शनिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने 98 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें रेलवे के 72, डाक विभाग के 24 और वित्तीय सेवाओं के दो अभ्यर्थी शामिल रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया। 

इससे पहले डीआरएम रेखा यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। डीआरएम ने बताया कि मेले के दौरान रेलवे भर्ती बोर्ड से 75, रेलवे भर्ती सेल से 716 और अनुकंपा के आधार पर 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता आदि रहे।

भाजपा सरकार में ही संभव है नारी वंदन अजय- टेनी
रोजगार मेले के बाद बहेड़ी ब्लॉक परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित सम्मेलन को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं को आरक्षण की सौगात दी है। यह ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री डॉ. अरूण सक्सेना ने कहा कि केंद्र ने महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर इतिहास रचा है। मिशन शक्ति जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान: धर्मपाल सिंह
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को रामनगर रोड स्थित एक बरातघर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को आरक्षण की सौगात दी है। केंद्र ओर प्रदेश सरकार महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें