फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिनी बैंक संचालक को लोहे की रॉड मारकर हत्या

Sat, 11 Apr 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। लोहे की रॉड के वार से बृहस्पतिवार रात मिनी बैंक संचालक गांव रसूलपुर निवासी सतेंद्र कुमार (32) की मौत हो गई। सतेंद्र के भाई सुरेंद्र ने आरोपी अंकित और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सतेंद्र कुमार, नगर पालिका परिसर में एसबीआई की मिनी ब्रांच और सीएचसी सेंटर चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, सतेंद्र बृहस्पतिवार रात मिनी ब्रांच बंद करके मोहम्मदपुर चौराहा बाइपास पर शराब भट्ठी के पास स्थित चौधरी होटल पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि रात 11:00 बजे अंकित निवासी मोहम्मदपुर गौटिया दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। उन लोगों ने सतेंद्र से गालीगलौज की। विरोध करने पर सतेंद्र को पीटा।
सतेंद्र बाइक से भागे तो हमलावरों ने पीछा करके रोजवेज के पास घेर लिया। हमलावरों ने सतेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सतेंद्र को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सतेंद्र के भाई सुरेंद्र ने जानलेवा हमला करने के आरोप में अंकित और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बहेड़ी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसी कैमरे की फुटेज से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000000000
चार साल पहले हुई थी शादी
बहेड़ी। सत्येंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी छोटी-सी बेटी है। सतेंद्र दो भाइयों में छोटे थे। लोगों को सत्येंद्र का व्यवहार अच्छा लगता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें