फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य परीक्षाओं के बीच होगी मिड टर्म, विद्यार्थी परेशान

Sun, 08 Dec 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की मुख्य परीक्षाएं 11 दिसंबर से सात फरवरी तक होगी। इस बीच बरेली कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। शनिवार को परीक्षा समिति की ओर से लिए गए निर्णय को लेकर विद्यार्थियों ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह के अनुसार विवि की ओर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की न्यूमेरिकल रिपोर्ट (एनआर) नहीं भेजी गई है। ऐसे में मिड टर्म परीक्षाएं कराने संबंधी निर्णय कॉलेज स्तर से नहीं लिया जा सका। अब 11 दिसंबर से शुरू हो रहीं मुख्य परीक्षाओं के मध्य जिस दिन छोटी परीक्षा होगी। उन दिनों मिड टर्म कराने की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।

निर्धारित समय पर कक्षा में दिया जाएगा प्रवेश
प्राचार्य प्रो. ओपी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने शोधार्थी, कर्मचारियों, शिक्षकों व केंद्र अध्यक्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे को उड़न दस्ता व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने संबंधी निर्देश दिए गए। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में सहायक प्रोफेसर के साथ कर्मचारियों व शोधार्थियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इस दौरान प्रो. पंपा गौतम, डीएसडब्ल्यू प्रो. बीनम सक्सेना, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. स्वदेश सिंह, प्रो. आरके गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन



वर्जन...
मिड टर्म परीक्षाएं अलग से करानी चाहिए
कॉलेज को व्यवस्थित तरीके से मिड टर्म परीक्षाएं अलग से करानी चाहिए। इससे मिड टर्म और मुख्य परीक्षाओं में हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। -कुनाल मिश्रा, छात्र, बीए प्रथम सेमेस्टर

मुख्य परीक्षा के बीच मिड टर्म कराने से अन्य पेपर की तैयारी के लिए कम समय मिल पाएगा। इसे मुख्य परीक्षा से पूर्व कराना चाहिए था। -गौरव गंगवार, छात्र, बीएससी प्रथम सेमेस्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें