सीबीगंज। पुलिस-प्रशासन ने गुंडा एक्ट के एक अपराधी को जिला बदर कर दिया। पुलिस ने उसे जिले से बाहर रामपुर सीमा पर यह हिदायत देकर छोड़ा कि वह छह माह से पहले जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मैसर अली विभिन्न मामलों में वांछित था। वह आए दिन इलाके में झगड़ा व मारपीट की घटनाएं करता था। इससे समाज में उसका भय व्याप्त हो रहा था। माहौल खराब होने का अंदेशा बना था।
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर के आदेश पर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया। पुलिस रविवार को उसे रामपुर सीमा पर छोड़ आई है। संवाद