राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बसंत पंचमी पर किया कार्यक्रम।
फरीदपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत परिवार सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक शशांक भाटिया ने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तनों की चर्चा हिंदू परिवारों से की। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी की भावना एवं नागरिक अनुशासन पर बल देने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तब तक संगठित रूप से उन्नति नहीं कर सकता, जब तक उसमें यह पांच परिवर्तन न हो। कार्यक्रम अध्यक्ष निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव ने समाज में पुनः संयुक्त परिवारों के न होने पर होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह मिथलेश सिंह, जिला संघचालक डॉ. महेश चौधरी, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, नगर संघ चालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉ. श्याम विहारी लाल, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद मानवेंद्र राणा, व्यापार मंडल के अजुज शुक्ला आदि रहे। संवाद