फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रबंधन विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग को 39 रनों से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रबंधन विभाग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें प्रबंधन विभाग के कप्तान प्रो. मनीष गुप्ता रहे और इंजीनियरिंग विभाग के कप्तान की भूमिका प्रो. कमलेश कुमार दुबे ने निभाई। प्रबंधन विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रबंधन विभाग की टीम ने सात विकेट खोकर 16 ओवरों में 146 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज विशाल गुर्जर ने 44 गेंदों पर ताबड़तोड़ 88 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग टीम 15.3 ओवरों में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंजीनियरिंग के ओपनिंग बल्लेबाज तल्हा खान ने 25 गेंद में 29 रन बनाए। प्रबंधन विभाग के गेंदबाज विशाल गुर्जर ने मात्र 3.3 ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। प्रबंधन विभाग ने 39 रनों से जीत दर्ज की। मैच के अंत में विशाल गुर्जर को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें