फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद तेजी से चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
बियाबानी कोठी से चौकी चौराहा उधड़ी रोड पर उडती धूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हफ्ते भर लगातार होगी तापमान में वृद्धि, तीन डिग्री और चढ़ेगा पारा
विज्ञापन

तेज हवाओं ने बदला बादलों का रुख, पश्चिमी विक्षोभ हुआ गायब

बरेली। मौसम के बदलते तेवर अब और तल्ख होने जा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से चल रही हवा की वजह से पश्चिमी विक्षोभ गायब हो गया है। इसलिए हफ्ते भर तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़त होने से रात में भी सुकून मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के बाद बारिश की उम्मीद थी। हल्के बादल भी मंडराना शुरू हो गए थे, लेकिन शहर में बारिश के अनुकूल माहौल न बनने से राहत नहीं मिल सकी। उधर, पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा की दिशा भी अब पूर्व उत्तर पूर्व दर्ज हो रही है। जिस कारण आसमान साफ होने से तेज धूप और तेज हवाएं लू चलने का एहसास कराएंगी। डॉ. गुप्ता ने मौसम में आए बदलाव को देखते हुए अगले हफ्ते गर्मी बढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.1 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 76 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें