फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 मिमी बारिश से लुढ़का पारा, तीन दिन राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ घिरने के बाद शहर में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार भोर तक जारी रही। अनुकूल माहौल बनने पर दोपहर में भी कई इलाकों में बारिश हुई। करीब 30 मिमी बारिश ने लोगों को तपिश और उमस से राहत दिलाई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मानसून और निम्न दाब क्षेत्र बनने से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। अनुकूल सिनाप्टिक और भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से करीब तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है।
मानसून द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से अगस्त के पहले सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश की परिस्थितियां बन गई हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
32.0
24.4
धूप निकलेगी। बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान है।
सूर्योदय 5:34
सूर्यास्त 7:03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें