धौरहरा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले के बाद राजौरी के पास हुए धमाकों को लेकर व्यापार मंडल धौरहरा ने रोष व्यक्त करते हुए कस्बे में दुकाने बंद रखी। हजारों की तादात में युवाओं ने कस्बे की मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील परिसर और कोतवाली तक हाथों में तिरंगा आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च किया इसके बाद सभी कस्बे के होली ग्राउंड पर इकट्ठा हुए और शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
व्यापारी नेता सुशील निगम ने सुझाव दिया कि हम व्यापारी सेना कल्याण के लिए उनके कोष में प्रतिदिन एक रुपए के हिसाब से दान एकत्र कर हर महीने राहत कोष में जमा करेंगे। इस पर व्यापारियों ने सहमति जताई।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर निगम विजय कुमार जायसवाल अन्नू साहू चेयरमैन पति अफजाल खान पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल तौकीर अहमद डॉ मुकेश गुप्ता हरजिंदर सिंह बबलू निगम प्रदीप अवस्थी श्याम बिहारी मिश्रा गोपाल शंकर अवस्थी सहित लोगों ने पाकिस्तान के विरुद्ध गुस्सा व्यक्त करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।