बहेड़ी। बरेली से लेकर उत्तराखंड तक स्मैक की तस्करी करने का आरोपी मेहरुद्दीन लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली कर रहा था। आखिरकार रविवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के अनुसार, भौना फार्म गांव के मेहरुद्दीन को पुलिस ने गरीबपुर से अखा गांव को जाने वाले रोड पर खड़जे के पास गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इससे पहले इसका एक और भाई भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से मेहरुद्दीन स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त था। बरेली से लेकर उत्तराखंड तक वह अपनी जड़े फैल चुका था। काफी समय से पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। लेकिन उसका भी नेटवर्क इतना जबरदस्त था कि जब-जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाली। वह वहां से फरार हो लिया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद