आंवला। पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर आ रहे युवक की बाइक रोककर बदमाशों ने लूटपाट की। युवक की पत्नी के हाथ से बैग लूटकर भाग गए। बैग में सोने व चांदी के आभूषण रखे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बदायूं गांव फतेहपुर निवासी अब्दुल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आंवला थाना के घुंसी गांव में उनकी ससुराल है। रविवार रात वह पत्नी मुस्कान को विदा कराकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम सात बजे आंवला-बिसौली रोड पर मनौना व कसूमरा गांव के बीच एक होटल के समीप आए बाइक सवारों ने उनका रास्ता रोका और उनके पास रखी नकदी व पत्नी के पर्स में रखे जेवरात छीनकर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक दोनों से पूछताछ व छानबीन करती रही।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घटना की तहरीर मनौना धाम चौकी में दी है। सीओ नीतिन कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम को जांच के लिए भेजा गया है। संवाद