फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति अभियान की टीम आज देखेगी तालाबों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान की टीम ने बुधवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर तालाब खुदाई के कार्यों की समीक्षा की। बृहस्पतिवार को यह टीम क्षेत्र में जाकर तालाबों की खुदाई की हकीकत देखेगी। साथ ही रामगंगा की सफाई पर हो रहे काम का भी जायजा लेगी।
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान के तहत नगर निगम ने पिछले दिनों तालाबों के संरक्षण की कवायद शुरू कर दी है। तालाबों की खुदाई के लिए 40 लाख का बजट तय किया है। इससे सीबीगंज के गांव खड़ौआ समेत कुछ अन्य तालाबों की खुदाई शुरू की गई है। इस संबंध में जल शक्ति अभियान की टीम ने बुधवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके प्रगति रिपोर्ट जानी। निगम अफसरों ने बताया कि तालाब की खुदाई चल रही है। सराय तल्फी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। यह पानी साफ होने के बाद उसे नदी में डाला जाएगा। इस पर तय हुआ कि एसटीपी का पानी नदी के बजाय सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाए। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि यह टीम बृहस्पतिवार को शहर में तालाबों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें