फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटेट- गणित में उलझे छात्र, कई को छोड़ना पड़ा अधूरा पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में रविवार को केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 30,316 अभ्यर्थी शामिल हुए और 4985 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुबह सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर में गणित के सवाल कठिन थे, जिसको हल करने में काफी समय लगा। क मरे में घड़ी न होने से समय का अंदाजा नहीं लगा और पेपर अधूरा छोड़ना पड़ा। जिसके लिए वे कें द्र प्रभारी को दोष देते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू हुई, लेकिन अभ्यर्थियों को संबंधित केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले बुलाया गया था। सुबह सात बजे से ही केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग इंट्री गेट के बाहर बने केबिन में की गई। अभ्यर्थियों को घड़ी लाने से भी मना कर दिया गया था। फिर भी कुछ छात्र घड़ी पहनकर आए तो उसे बाहर ही रखवा दिया गया। अभ्यर्थियों के मुताबिक घड़ी न होने से ढाई घंटे तक चलने वाली परीक्षा में समय का अंदाजा ही नहीं लग सका। कक्ष में भी घड़ी नहीं लगी थी और कक्ष निरीक्षक ने भी समय नहीं बताया। जिसके चलते सैकड़ों अभ्यर्थी पूरा पेपर हल नहीं कर पाए। परीक्षा कोआर्डिनेटर डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने बताया कि पहली पाली में 35,301 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4985 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 20,588 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3187 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें