यह रहेगी समय सारिणी
22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8.35 बजे मुरादाबाद, 10:04 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद दोपहर 1:45 बजे लखनऊ, 3:53 बजे अयोध्या धाम और शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- UP: हार्ट अटैक से पत्नी की मौत... 30 घंटे बाद सदमे में पति ने तोड़ा दम, 12 साल के बेटे की हालत बिगड़ी
22489 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:10 बजे वाराणसी से चलने के बाद 11:40 बजे अयोध्या धाम, दोपहर 1:40 बजे लखनऊ, शाम 5:13 बजे बरेली आएगी। इसके बाद 6:50 बजे मुरादाबाद और रात 9:05 बजे मेरठ पहुंचेगी। ट्रेन को मुरादाबाद में पांच, बरेली में दो, लखनऊ में 10 और अयोध्या में दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच
यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे 04117/04118 प्रयागराज-लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाएगा। अब तक 16 कोच के साथ चल रही इस ट्रेन में इसके बाद 18 कोच हो जाएंगे। एसी तृतीय श्रेणी में लगातार लंबी वेटिंग के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद काफी संख्या में यात्रियों के वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाएंगे।
रेलवे ने चार और विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया, अतिरिक्त कोच भी लगेंगे
रेलवे ने लंबी दूरी की चार और विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है। इन गाड़ियों में अस्थाई रूप से एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इनमें दो गाड़ियां सप्ताह में तीन और दो सप्ताह में दो-दो दिन संचालित हो रही हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 05577-78 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी का संचालन अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन 31 जुलाई तक 13-13 फेरों के लिए किया जाएगा। 05579-80 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन अब सप्ताह में दो-दो दिन नौ-नौ फेरों के लिए एक अगस्त तक चलाई जाएगी।