फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: दवा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, दस दिन से था तनाव में

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मोहल्ला शाहपुरा कोठी में अवसाद के चलते दवा व्यापारी राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली सिर को पार कर बाहर निकल गई। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी 42 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा दवा के थोक विक्रेता थे और थरवरनगंज में उनका मेडिकल स्टोर है। घरवालों के मुताबिक राजेश कुमार वर्मा रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी करीब पांच बजे सो कर उठे।

तैयार होने के बाद वह मकान में तीसरी मंजिल पर बने मंदिर पर पहुंचे और पूजापाठ की। बताते हैं कि इसके बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली सिर के पार हो जाने से वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर घर वाले छत पर पहुंचे तो खून से लपथप पड़ा शव देखकर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घरवालों से जानकारी ली।

पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घरवाले उनकी आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन परिवार के ही कुछ लोगों का कहना है कि करीब 10 दिन से राजेश तनाव में थे। सीओ सिटी विजय आनंद का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें