नवाबगंज। सालों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले व्यापारी नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का सोमवार को मेडिकल कराया गया। वहीं, कस्बे के कुछ लोग महिला से समझौते का दबाव बनाने में जुटे रहे।
कस्बे की एक महिला ने बाजार रोड के व्यापारी नेता राजू रस्तोगी पर 11 सालों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और तेजाब डालकर चेहरा खराब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें व्यापारी नेता की पत्नी को भी नामजद किया गया था। रविवार की रात अवकाश से लौटे जांच अधिकारी रतनेश कुमार ने सोमवार को पीड़ित महिला को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए, फिर उसका मेडिकल परीक्षण अस्पताल में कराया।
विवेचक रतनेश कुमार ने बताया कि मेडिकल के बाद महिला के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से कुछ लोग महिला से समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे। संवाद