आंवला। मनौना गांव में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महंत के बड़े भाई के द्वारा दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मनौना गांव निवासी आर्येंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर उनके छोटे भाई महंत ओमेंद्र सिंह चौहान के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। आरोपी रोहित यादव का साथ देते हुए उसका पिता पप्पू यादव भी दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। इधर, आरोपी के पिता पप्पू यादव का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। कई साल से मंदिर क्षेत्र में दुकान चलाता है। अभी कुछ दिन पहले रुपये लेकर मंदिर कमेटी दुकान देने से मना कर दिया। विरोध पर बेटे को पीटा गया। हमें झूठे प्रकरण में फंसाया जा रहा है। संवाद