प्रेमनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने गैस चूल्हा ठीक कराने के लिए मिस्त्री आमिर को रविवार को घर आने के लिए कहा था। आमिर शनिवार को ही घर पहुंच गया। घर में उनकी आठ साल की बेटी और सास मौजूद थीं। बाकी लोग घर के बाहर थे। मौका पाकर आमिर ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची को बाथरूम में बुलाने की कोशिश की। परिजनों के आने पर आमिर चूल्हा सही होने की बात कहकर चला गया।