बैकफुट पर आए इंस्पेक्टर, लिखी रिपोर्ट
हंगामा देखकर प्रभारी निरीक्षक बैकफुट पर आए और कार्रवाई का आश्वासन दिया तो पर गोरक्षक मान गए। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक गंगवार, केशव गंगवार आदित्य गंगवार, वीरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी ने मांस के अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान व तलाश में जुटी है।