सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1600 पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। रेंज के चारों जिलों से बुलाए करीब 1600 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
सीएम योगी की सुरक्षा में चार कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। टीम ड्रोन कैमरों के जरिये सीएम के रूट और कार्यक्रम की निगरानी करेगी। सीएम के कार्यक्रम स्थल के आसपास और रूट पर सादा कपड़ों में पुलिस टीम तैनात रहेगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीएम दौरे के मद्देनजर 9 एएसपी, 22 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 1150 सिपाही व दीवान, 150 महिला सिपाही, 5 यातायात निरीक्षक, 56 यातायात उपनिरीक्षक और 95 यातायात सिपाही व दीवान को तैनात किया गया है। जनता को असुविधा से बचाने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।