फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आक्रामक कुत्तों से निपटने के उपाय नाकाफी, मासूम हो रहे जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आक्रामक कुत्तों से निपटने के नगर निगम के उपाय नाकाफी हैं। नगर निगम क्षेत्र में मासूम जख्म झेल रहे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में किसी न किसी बच्चे या बड़े को कुत्ते हर रोज काटते हैं। एआरवी लगवाने के लिए पहुंचने वालों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में अब तक न तो कुत्तों को काबू करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए न ही उनकी गणना कराई गई। इससे यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि कितने कुत्तों की नसबंदी हो गई और कितने रह गए। नगर निगम के पास सिर्फ 50 कुत्तों को पकड़कर रखने की क्षमता है।
परसाखेड़ा में 1.81 करोड़ की लागत से एबीसी सेंटर बनाकर 150 कुत्तों को रखने के लिए इंतजाम किया है। सेंटर के भवन का लोकार्पण होने के चार महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी यहां कुत्ते नहीं रखे जा सके क्योंकि अभी तक इसके लिए किसी स्वयंसेवी संगठन या फर्म का चयन नहीं हो पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन


परसाखेड़ा के एबीसी सेंटर के संचालन के लिए निजी संस्था का चयन प्रक्रिया में है। आक्रामक और हिंसक कुत्तों के संबंध में शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। नया एबीसी सेंटर चालू होने पर 200 कुत्ते पकड़कर रखने की क्षमता हो जाएगी। डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
-
पांच साल की मासूम को कुत्तों ने जख्मी किया, जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में शुक्रवार को सुबह दस बजे पांच साल की मासूम को कुत्तों ने जख्मी कर दिया। उसके चेहरे पर घाव हो गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां भर्ती करके उसका उपचार किया गया। परिजन ने बताया मासूम घर के बाहर खेल रही थी तब कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें