फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुर रहे शहरवासियों को हल्की धूप ने पहुंचाई कुछ राहत, फिर छाएगा घना कोहरा और बढ़ेगी ठिठुरन

Sat, 28 Dec 2019 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
थोड़ी राहत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से मौसम के तल्ख तेवरों से ठिठुर रहे शहरवासियों को शुक्रवार को दिनभर खिली हल्की धूप ने काफी राहत पहुंचाई। वहीं, आगे आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने हल्की धूप खिलने के साथ ही शहर पर कोहरे की चादर बिछने और शीतलहर से गलन बढ़ने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हवाओं के बदलते रुख से पिछले दो दिनों से धूप खिलने की संभावना बन रही थी, लेकिन रात में चल रही हवा से दोपहर में बन रहे उच्च वायुदाब की वजह से खिल नहीं पा रही थी।

गुरुवार की दोपहर हल्की धूप खिलने से मौसम के साफ होने के आसार बने। लेकिन देर रात फिर तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह 3आसमान में छाए बादल छंटने के बाद धूप खिली।
विज्ञापन


दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज कराते हुए 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बताया कि पर्वतों से आई तेज सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अस्थिर रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें