फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में मौलाना तौकीर रजा 11 लोगों के साथ देंगे गिरफ्तारी, मुसलमानों के साथ नाइंसाफी का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 06:37 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 लोगों के साथ मौलाना तौकीर रजा रविवार को गिरफ्तारी देंगे। इसका एलान उन्होंने पहले ही कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार को मौलाना तौकीर ने एक वीडियो जारी किया था। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां मुस्लिमों के तमाम मुद्दों पर 15 जून को गिरफ्तारी देंगे। उनके साथ दस और लोग भी होंगे। यह सभी लोग सेठ दामोदर स्वरूप में दोपहर एक बजे एकत्र होंगे। वहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को मौलाना तौकीर ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के साथ बेईमानी और नाइंसाफी हो रही है। मस्जिद, मदरसा, मजारात पर कार्रवाई और इस्लाम से दुश्मनी पर आमादा सरकारों के खिलाफ यह गिरफ्तारी है। वह अपनी शिकायत करने किसी के पास नहीं जा सकते, क्योंकि कोई ऐसा हिंदुस्तान में नहीं है जिसके सामने वह अपनी शिकायत रख सकें।

ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक हादसा: शारदा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, बन रहे पुल को देखने गए थे सभी; परिवार में मातम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट में जाने पर वह अपनी तौहीन समझते हैं। पुलिस अदालतों के आदेशों का पालन नहीं करा पा रही है। यह हमारी मुहिम का पहला कदम है, जो बरेली से शुरू हो रहा है। अब बारी-बारी से पूरे हिंदुस्तान में गिरफ्तारी दी जाएगी। 


 

विज्ञापन

मौलाना तौकीर के पैंतरे पर अफसरों की नजर
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने रविवार दोपहर गिरफ्तारी देने का शिगूफा छेड़ा है। आमतौर पर वह जुमा नमाज के दिन ऐसा करते रहे हैं। मौलाना के नए पैंतरे को लेकर फिलहाल अधिकारी कोई बयान नहीं दे रहे हैं पर अंदरखाने सभी बिंदुओं पर तैयारी चल रही है।

शुक्रवार रात भी पुलिस प्रशासन के सर्किल स्तरीय अधिकारियों ने बैठक करके कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने पर मंथन किया। सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों ने शासन को भी स्थिति से अवगत करा दिया है और उच्च स्तरीय निर्देश पर ही इस दिशा में आगे कार्रवाई की जा सकती है। गिरफ्तारी या प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन किसी तरह की अनुमति न होने की भी बात कर रहा है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें