राष्ट्रगान को बताया गुलामी का प्रतीक
मौलाना ने बताया कि जब भाजपा ने कहा था कि गुलामी के प्रतीक खत्म किए जाएंगे तब मैंने लिखकर दिया था कि गुलामी का प्रतीक तो राष्ट्रगान है। यह बात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख को भी लिखी। उन्होंने इसका जबाव नहीं दिया। जन गण मन अधिनायक, अधिनायक शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया गया है?
उन्होंने कहा कि किंग जार्ज के लिए राष्ट्रगान गाया गया था। यह गुलामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों से नफरत है तो हिंदू समाज के अच्छे शायर और कवि हैं, उनसे राष्ट्रगान लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के तीन नाम हैं। तीनों रहने चाहिए। इन नामों को खत्म करने की कोशिश का कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।