फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कपड़े उतार कर पहचान करने वाले आतंकवादियों की तरह', मुजफ्फरनगर प्रकरण पर मौलाना तौकीर का बड़ा बयान

Fri, 04 Jul 2025 08:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मुजफ्फरनगर के ढाबे पर कपड़े उतारकर पहचान करने के मामले में मौलाना तौकीर रजा खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोग आतंकवादियों की तरह हैं।  
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के नाम पर मुजफ्फरनगर में ढाबों पर कपड़े उतारकर जो लोग धार्मिक पहचान कर रहे हैं, वह पहलगाम में हमला करने आए आतंकियों की तरह हैं। फर्क इतना है कि वे विदेशी थे और पैंट उतारकर पहचान करने वाले देशी है। ऐसे लोगों पर भी आतंकवादियों की तरह कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर ने कहा कि सब्ज़ी और फल बेचने वालों से यात्रा कैसे अपवित्र हो सकती है। फिर भी अगर शासन की ओर से नेमप्लेट लगाने का आदेश है तो इस पर अमल किया जाना चाहिए। मुसलमानों को दाढ़ी और टोपी से अपनी पहचान उजागर करनी चाहिए। सभी मुसलमान ऐसा करें तो इस तरह के आदेश खुद ब खुद बंद हो जाएंगे। कुछ लोग अपनी पहचान छिपाते हैं, इस वजह से ऐसी नौबत आती है। 

यह भी पढ़ें- घर में हो रही थी जिस्मफरोशी: चार महिलाएं और एक युवक पकड़ा, कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं; पड़ोसियों को ऐसे हुआ शक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक अपनी पहचान जाहिर नहीं करोगे, ऐसे ही ज़लील किया जाएगा। नई परंपरा पर रोक के नियम को समान रूप से लागू करना चाहिए। धर्म के आधार पर देश में बढ़ रही नफरत मुल्क के लिए अच्छी बात नहीं। इस पर रोक लगानी चाहिए। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि एक चैनल से बात करते हुए मौलाना ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें