फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौलाना तौकीर रजा की सुरक्षा हटाई गई, हिंदू युवक-युवतियों का निकाह कराने का किया था एलान

Sun, 21 Jul 2024 11:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की सुरक्षा हटा दी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा दो पुलिसकर्मी कई साल से तैनात थे, लेकिन दो दिन से एक भी सिपाही तैनात नहीं है। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की सुरक्षा हटा ली गई है। उनकी सुरक्षा में दो कांस्टेबल हर समय तैनात रहते थे। मौलाना तौकीर ने पिछले दिनों हिंदू युवक-युवतियों का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कराने का एलान किया था। मौलाना की सुरक्षा हटाए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


आईएमसी से जुड़े मुनीर इदरीशी ने बताया कि मौलाना की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी कई साल से तैनात थे। पिछले 15 दिन से एक पुलिसकर्मी ही उनको सुरक्षा दे रहा था। दो दिन से वह भी नहीं आया है। सुरक्षा क्यों हटाई गई है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मौलाना की सुरक्षा में वर्ष 1993 से पुलिसकर्मी तैनात थे।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनपदीय सुरक्षा समिति द्वारा कोई गनर नहीं दिया गया है। स्थानीय स्तर पर समय-समय पर शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गश्त पिकेट इत्यादि भेजी जाती है। वर्तमान में त्योहारों और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है। सभी पुलिसकर्मियों को अन्य सभी प्रकार की ड्यूटियों से हटाकर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें