हम ही पीड़ित, हमें ही कसूरवार बनाया- मौलाना
तौकीर रजा ने कहा कि सरकार किसी की रही हो, हमारे साथ हर दौर में नाइंसाफी हुई है। हम ही पीड़ित हुए और हमें ही कसूरवार बनाया गया। संभल में मस्जिद सर्वे पर मौलाना ने कहा कि अदालतों में तारीख पर तारीख पड़ती रहती है, फैसले जल्दी नहीं हो पाते। मस्जिद सर्वे पर सब कुछ एक दिन में होना और उससे बड़ी बात है कि सर्वे टीम के साथ पुलिस का मस्जिद पहुंच जाना। आखिर ऐसी क्या जल्दी थी कि हमें अदालत में अपना पक्ष रखने तक की मोहलत नहीं दी गई। बरेली में आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि मौलाना इन दिनों दिल्ली में है। एक टीवी चैनल द्वारा आमंत्रित थे। वहां कार्यक्रम में यह बातें कही हैं।