तौकीर रजा ने कहा कि तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत में सिर्फ वही लोग शामिल हो जो ईमान वाले हो, आशिक-ए-रसूल हों, जिनके दिल में रसूल-ए-आजम से मुहब्बत हो। आई एम सी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बरेली से पदाधिकारियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष साजिद सकलैनी, शहर अध्यक्ष मकदूम बेग भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग
पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई
यति नरसिहानंद द्वारा हनुमान चालीसा पाठ करने के एलान पर मौलाना ने कहा कि कौन क्या कह रहा है। हमें नहीं मालूम हर वह गुस्ताख जिसने रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखियां की हैं। उन सभी को जेल में होना चाहिए। ऐसे लोगों का आजाद रहना मुल्क के लिए खतरनाक है। पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे लोगों पर लापरवाही से लगता है कि देश में दोहरा कानून चलाया जा रहा है, यह अफसोसनाक है।