फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'भाजपा ने उपचुनाव में कराई धांधली, फिर भी सपा जीतेगी 5-6 सीटें', शिवपाल यादव का बड़ा दावा

Thu, 21 Nov 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में धांधली कराई है। फिर भी सपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि जब जब समय आता है तो जनता फैसला करती है। 
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उपचुनाव में भाजपा पर पुलिस प्रशासन की मदद से धांधली करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को बरेली पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी सत्ता पक्ष की पार्टी ने उपचुनाव में जिस तरह का चरित्र दिखाया है, उसकी जरूरत नहीं थी। उन्हें भरोसा है कि भाजपा की जबरदस्त धांधली के बाद भी सपा पांच से छह सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

विज्ञापन


'ऐसे अफसरों को बनाई जा रही लिस्ट'
शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अधिकारी चुनाव लड़ता है, एसएसपी वोट मांगता है। ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। वक्त आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कहा कि भाजपा का कोई भी मंत्री ईमानदार नहीं है। 

विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि जब जब समय आता है तो जनता फैसला करती है। 2027 में फैसला हो जाएगा कि समाजवादी पार्टी यूपी से भाजपा को हराकर भेजेगी। सपा नेता ने कहा इन्होंने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। अब इनकी पोल खुल गई है। महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार को रोक नहीं पा रहे हैं। भाजपा सरकार में अफसरों पर कोई नियंत्रण नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें