इन मामलों में नहीं मिली जमानत
कोतवाली में दर्ज अपराध संख्या 489/25 में मौलाना तौकीर और उसके गुर्गों जाकिर कुरैशी, मोहम्मद मेहताब, मुशर्रफ शेख, मोहम्मद आमिर, फैजान, रहीस, मुस्तकीम, सरफराज, फरमान, हनीफ, मोईन, अजीम अहमद, मुनीफउद्दीन, फैसल, उवैश, अयान, रिहान, शरीफ, जफरुद्दीन, राहिल, नदीम खान, इमरोज और फैजल नवी की जमानत अर्जियां खारिज कर दी है। इसी मामले में आरोपी हस्सान, जीशान, मुनीर अहमद, फरहान रजा, नफीस, आरिफ और अफजल बेग की जमानत अर्जियों पर सुनवाई बाकी है।
बारादरी थाने में दर्ज अपराध संख्या 1146/25 में भी मौलाना की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसी मामले में ताजिम, रिजवान, तौहसीन, आजम, जैनुल, फैजाल, अरबाज कुरैशी, शमशाद, शाकिब, मुस्तकीम, उमैद, मोबिन, शान, नफीस, फरहान, मुनीर इदरीशी, नदीम, फैजुल नवी, अमान, नदीम, मोईन सिद्दीकी और कलीम को भी कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। अन्य आरोपियों नदीम खान, नाजिम रजा, रफीक, फरहत खान,अफजाल बेग व आरिफ की अर्जियों पर सुनवाई बाकी है।
कोतवाली में दर्ज अपराध संख्या 492/25 में आरोपी माैलाना ताैकीर, जुबैर, कोहिनूर, अहमद रजा, सलमान, अफरोज, सईद अहमद, हसन, रिहान, फैजान सकलैनी, तकीम, हसनैन, नदीम की अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी।