फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अतीक-अशरफ का बदला लेना है': मौलाना तौकीर रजा ने दिया भड़काऊ बयान, भाजपा-सपा को बताया हत्या का जिम्मेदार

Tue, 09 May 2023 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Maulana Tauqeer Raza : मौलाना तौकीर रजा ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, आजम खां की जिल्लत का बदला लेने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बरेली के फरीदपुर में रविवार रात एक जनसभा में कहा कि अगर अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेना है, आजम खां के ऊपर हुए जुल्मों का बदला लेना है तो मुसलमानों तुम्हें खुद को बदलना होगा। अगर अपने हालात दुरूस्त रखना चाहते हो तो तुम्हें अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। मुसलमानों जैसा बनना होगा। अगर तुम नहीं बदले इससे भी बुरा हश्र होगा।

विज्ञापन


फरीदपुर के आईएमसी के समर्थित प्रत्याशी इफ्तिखार के समर्थन में आयोजित जनसभा को आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां संबोधित कर रहे थे। कहा कि मुसलमान पर जब भी जुल्म और ज्यादती हुई है। उन्होंने कभी उसकी बिरादरी नहीं देखी। 

उन्होंने कहा कि अतीक-अशरफ की हत्या और आजम खां की जिल्लत के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा है, उससे कम जिम्मेदार समाजवादी पार्टी भी नहीं है। अखिलेश यादव का उतना ही हाथ है, जितना भाजपा का हाथ है। निकाय चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हें एक मौका मिला है। यह बताने के लिए कि तुम एकजुट हो जाओ।
विज्ञापन


पहले मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठा चुके सवाल

प्रयागराज में हुई अतीक-अशरफ की हत्या के मामले में 18 अप्रैल को एक प्रेसवार्ता में भी तौकीर रजा खां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि इस हत्याकांड में मुख्यमंत्री का हाथ है या नहीं।

शादी में हर्ष फायरिंग: दूल्हे ने रायफल से 36 सेकेंड में दागे चार फायर, दुल्हन ने भी दबाया ट्रिगर; वीडियो वायरल
विज्ञापन

'सपा ने उकसाया और ताकतवर ने हत्या कर दी'

मौलाना तौकीर रजा खान से जब पूछा गया कि सरकार भाजपा की है, अतीक-अशरफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की बनती है तो उन दोनों की हत्या में सपा का हाथ कैसे आ गया। इस पर तौकीर रजा खां ने कहा कि सपा ने ऐसे हालात बनाए तो हत्या हो गई। कहा कि विधानसभा में तकरार होती है। सपा उकसाने का काम करती है। एक तरह से ऐसे समझ लीजिए कि एक ने उकसाया और मेरे पास ताकत है, मैंने मारकर दिखा दिया। आप कुछ नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें