फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौलाना तौकीर और उनके साथी हाउस अरेस्ट, दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचना मुश्किल, पुलिस का सख्त पहरा

Sun, 15 Jun 2025 02:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेलाी

सार

मुस्लिमों पर अत्याचार का शिगूफा छोड़कर इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर राजा खां ने कलेक्ट्रेट जाकर गिरफ्तारी देने का जो ऐलान किया है, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर राजा के घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिमों पर अत्याचार का शिगूफा छोड़कर इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर राजा खां ने कलेक्ट्रेट जाकर गिरफ्तारी देने का जो ऐलान किया है, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं आ रहा है। कोतवाली पुलिस के अलावा शहर के कई थानों की फोर्स सुबह से मौलाना तौकीर राजा के आवास पर जमा है। पीएसी भी यहां बुला ली गई है और मौलाना को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईएमसी के वरिष्ठ नेता नफीस खान समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी अपने घरों में हाउस अरेस्ट कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का तर्क है कि शहर में निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में बिना अनुमति कोई भी धरना प्रदर्शन या गिरफ्तारी नहीं कराई जा सकती। दूसरी और मौलाना और उनके समर्थक बाहर निकलकर दामोदर स्वरूप पार्क की ओर कूच करना चाहते हैं। मौजूदा स्थिति में मौलाना और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में तकरार होने का अंदेशा है। 

हालांकि यह भी माना जा रहा है कि क्या होना है और क्या नहीं होना है, आईएमसी और पुलिस के बीच इसकी स्क्रिप्ट पहले से तय हो चुकी है। पुलिस अधिकारी मौलाना तौकीर से उनके आवास पर ही ज्ञापन ले सकते हैं और यहीं पर वह मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। इस समय कोतवाली में भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ जमा हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण के साजो सामान समेत फोर्स मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें