फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: साध्वी प्राची का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला; सरकार से कार्रवाई की मांग

Thu, 06 Apr 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में साध्वी प्राची ने गुरुवार को विवादित बयान दिया था। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त देते हुए कहा कि साध्वी का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला है। सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
साध्वी प्राची के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। मौलाना न कहा कि इस तरह के बयानों से देश में नफरत फैल रही है। मुसलमानों को भड़काया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को बरेली पहुंचीं साध्वी प्राची ने कहा था कि जो बहन-बेटियां तपती दोपहरी के 50 डिग्री तापमान में काला लिबास पहनती हैं, उनके लिए खुला ऑफर है। वह बेटियां हिंदू लड़कों से शादी करें तो कई फायदे होंगे। उन्हें न काले लिबास में रहना होगा और न ही तीन तलाक व हलाला झेलना पड़ेगा। 

संबंधित खबर- साध्वी प्राची का विवादित बयान: बोलीं- मुस्लिम बहन बेटियों को खुला ऑफर, हिंदू लड़कों से शादी करें तो...
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

लालच देकर धर्मांतरण कानून के खिलाफ 

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि साध्वी प्राची के बयान से ये स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर और इस्लाम के खिलाफ दुष्प्रचार करके साथ ही रुपये का लालच देकर घर वापसी के बहाने से धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। साध्वी प्राची को ये समझना होगा कि लालच देकर किसी व्यक्ति का धर्मांतरण नहीं कराया जा सकता है। इस तरह के काम करना कानून के खिलाफ है। ऐसे बयानों से साध्वी पर धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई भी हो सकती है। 

साध्वी प्राची पर कार्रवाई करने की मांग 

मौलाना ने कहा कि तलाक, निकाह और हलाला आदि मुद्दे इस्लाम से संबंधित हैं। इस पर किसी भी गैर मुस्लिम को बोलने और व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मुसलमान किसी दूसरे मज़हब पर उंगली उठाता है तो वो भी गलत है। साध्वी प्राची के बयान को सरकार संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें