इस तरह की घड़ी पहनना हराम और नाजायज
मौलाना रजवी ने जारी किए बयान में कहा कि राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई ‘राम एडीशन घड़ी’ सलमान खान ने अपने हाथों में पहन रखी है। इस सिलसिले में सलमान खान के बारे में शरीयत का हुक्म पूछा गया है। इस पर उनकी राय में शरीयत कहती है कि उनका अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है। ऐसे कार्यों से उनको बचना चाहिए और जो गैरशरई काम किए हैं उससे तौबा करें।
जानिए इस घड़ी की कीमत?
सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं। एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन नाम की यह शानदार घड़ी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है और इसकी कीमत 61 लाख रुपये है। 'सिकंदर' रिलीज से पहले अभिनेता ने इस वॉच को पहनकर एक खास संदेश देने का काम किया है।