फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदर बने 'सनातनी'!: सलमान खान ने पहनी 'राम मंदिर की घड़ी', बौखलाए मौलाना बोले- ये नाजायज और हराम है

Fri, 28 Mar 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' से काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने राम जन्मभूमि एडिशन घड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर प्रचार की घड़ी पहनने को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नाजायज करार दिया है। उनका कहना है कि सलमान खान भारत की मशहूर शख्सियत हैं, लाखों की सख्यां में उनके चाहने वाले हैं इसमें मुसलमान भी हैं। ऐसी सूरत में गैर इस्लामी कार्यों का करना शरियत के खिलाफ है। 

विज्ञापन

इस तरह की घड़ी पहनना हराम और नाजायज
मौलाना रजवी ने जारी किए बयान में कहा कि राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई ‘राम एडीशन घड़ी’ सलमान खान ने अपने हाथों में पहन रखी है। इस सिलसिले में सलमान खान के बारे में शरीयत का हुक्म पूछा गया है। इस पर उनकी राय में शरीयत कहती है कि उनका अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है। ऐसे कार्यों से उनको बचना चाहिए और जो गैरशरई काम किए हैं उससे तौबा करें।
विज्ञापन

जानिए इस घड़ी की कीमत?
सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं। एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन नाम की यह शानदार घड़ी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है और इसकी कीमत 61 लाख रुपये है।  'सिकंदर' रिलीज से पहले अभिनेता ने इस वॉच को पहनकर एक खास संदेश देने  का काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें