फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कथावाचकों पर मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, कहा- मुस्लिमों के घरों में झांकने की कोशिश न करें

Mon, 15 Sep 2025 12:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कथावाचक मुस्लिम समाज के घरों में झांकने का प्रयास न करें। वह अपने धर्म का प्रचार प्रसार करें, इसका उनको पूरा अधिकार भी मिला है। 
विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचकों के भाषण पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि आजकल कथावाचक मुसलमानों और मुस्लिम महिलाओं पर कुछ न कुछ आपत्तिजनक बातें कहते हैं, जिनका जवाब देना जरूरी है। मौलाना ने कहा कि कथावाचक अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करें, इसका उनको अधिकार हासिल है। मगर कथावाचकों यह हक हासिल नहीं है कि मुसलमानों या मुस्लिम महिलाओं पर आपत्ति जताएं। मुस्लिम समाज के घरों में झांकने की कोशिश न करें। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है। कुरान शरीफ में महिलाओं के अधिकारों को लेकर पूरी एक सूरत मौजूद है। इस्लाम ने महिलाओं को सम्मान देते हुए कहा कि मां के पैरों तले जन्नत है। पैगंबर ए इस्लाम ने मर्दों से कहा कि अपनी बीवियों के साथ हुस्न ए सुलूक यानी अच्छे व्यवहार के साथ पेश आओ।

यह भी पढ़ें- Bareilly: एसएसपी ने कई थानों के प्रभारी बदले, जगत सिंह बने अलीगंज इंस्पेक्टर; तीन दरोगाओं के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कथावाचकों को कटघरे मे खड़ा करते हुए कहा कि आप अपने समाज के हितों और समाज के अंदर फैल रही बुराइयों के खिलाफ सुधार की बात नहीं करते, बल्कि मुस्लिम समाज की महिलाओं और उनकी शादी विवाह की बातें करते हैं। मौलाना ने कहा कि कथावाचक मुस्लिम समाज के घरों मे झांकने की कोशिश न करें, यहां पर जो मुस्लिम धर्मगुरु हैं वह मुस्लिम समाज के सुधार के लिए बराबर कोशिश करते रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें