फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Violence: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश के हालात पर अफसोस; शेख हसीना पर कही ये बात

Tue, 06 Aug 2024 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हमारी हमदर्दी बांग्लादेश के साथ है। हम बांग्लादेश के अमन चैन के लिए दुआ करते हैं।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बांग्लादेश के हालात पर हमें अफसोस है। शेख हसीना सेक्युलर, सुन्नी सूफी विचार रखने वाली प्रधानमंत्री थीं। शेख हसीना ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहते हुए 15 वर्षों में शिक्षा, विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर काफी विकास कराया। उन्होंने भारत सरकार से मिलकर बांग्लादेश को तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यह तमाम चीजें कट्टरपंथी विचारधारा को खल रही थी। 

विज्ञापन


बरेलवी मौलाना ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे पाकिस्तान और अमेरिका का हाथ है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वहाबी कट्टरपंथी विचारधारा के प्रचारकों और वहाबी संगठन जमाते इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया था, जिसकी वजह से पाकिस्तान और अमेरिका ने कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों को इस्तेमाल आंदोलन करवाया। वहां की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर दिया। हालात इस कदर बिगड़ गए कि शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौलाना ने कहा कि हमारी हमदर्दी बांग्लादेश के साथ है। हम बांग्लादेश के अमन चैन के लिए दुआ करते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें