फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, कहा- क्या मुसलमान को सीएम चेहरा बनाएंगे

Wed, 12 Nov 2025 02:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को बरेली दौरे पर आ रहे हैं। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव यह ना समझें कि किसी मुसलमान के घर खाना खा लेंगे तो पूरी मुस्लिम कौम की भलाई हो जाएगी। मौलाना ने सवाल किया कि अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में क्या किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश करेंगे।  
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया। मौलाना ने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा कि 20 प्रतिशत मुसलमानों के कंधों पर सवार होकर उनका परिवार कब तक मुख्यमंत्री बनता रहेगा। क्या मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाएंगे ? 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव से प्रदेश के मुसलमानों की मांग है कि जल्द सपा की कार्यकारिणी की बैठक बुलाएं। उसमें मुसलमान मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पास कराएं। चूंकि आपके परिवार के लोगों को कई बार मुसलमान मुख्यमंत्री बना चुके हैं, मगर अब मुसलमानों की बारी है। इस पर गंभारती से विचार करना होगा। 

मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 20 प्रतिशत मुसलमान, सात प्रतिशत यादव और पांच प्रतिशत अन्य लोगों ने सामूहिक तौर पर वोट देकर मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री बनाया। एक बार अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: डॉक्टर पति की हत्या कराना चाहती थी शिखा, गिरफ्तार प्रेमी ने खोला राज; पुलिस को आरोपी पत्नी की तलाश

अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप 
रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सपा को खड़ा करने में कोई भूमिका नहीं निभाई, बल्कि बनी बनाई इमारत पर आकर बैठ गए। सपा को खड़ा करने में शिवपाल यादव और आजम खां की खास भूमिका रही है, मगर जिस दिन से अखिलेश यादव ने सपा की कमान संभाली, दूसरे ही दिन से इन दो लोगों को हाशिये पर डाल दिया गया। जिसकी वजह से दो बार विधानसभा के चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

'आबादी के हिसाब से नहीं दिए टिकट'
मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पूरा ढांचा मुसलमानों के उपर टिका हुआ है। मुसलमानों ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और उनके परिवार को बहुत कुछ दिया है, मगर ये लोग जब सत्ता मे आए तो इन्होंने मुसलमानों को कुछ नहीं दिया। यहां तक कि लोकसभा हो या विधानसभा मुसलमानों की आबादी के हिसाब से टिकट भी नहीं दिए गए। मगर अब सपा में रहने वाले मुसलमान भी जाग उठे हैं। 2027 में अगर आबादी के हिसाब से टिकट नहीं दिए गए तो सपा के अंदर ही बगावत हो जाएगी।

मौलाना बोले, आज का मुसलमान जागरूक और पढ़ा-लिखा 
सपा मुखिया के बरेली दौरे पर मौलाना ने कहा कि किसी नेता के किसी व्यक्ति के घर चले जाने से या खाना खा लेने से पूरी कौम की किस्मत नहीं बदल सकती है। अखिलेश यादव ये ना समझे कि किसी मुसलमान के घर खाना खा लेंगे तो पूरी मुस्लिम कौम की भलाई हो जाएगी। आज के दौर का मुसलमान जागरूक और पढ़ा लिखा है। वो खूब भली भांति तमाम चीजों को समझता है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें