फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- उनके दिमाग में मुसलमानों के खिलाफ नफरत

Tue, 11 Mar 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बलिया जिले की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बनाए जाने की मांग उठाई। उनके इस बयान को बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अज्ञानता भरा बताया। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह का बयान घोर निंदनीय है। इस देश में चंद दिनों से नफरत भरे बयान देने की आदत पड़ गई है। उनका ये बयान नासमझी, नादानी और अज्ञानता पर आधारित है। मौलाना ने कहा कि अस्पताल को हिंदू मुस्लिम में बांटा जाएगा तो फिर बेसिक शिक्षा के स्कूल, माध्यमिक शिक्षा के कॉलेज, और उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों में भी अलग-अलग बंटवारा करना पड़ेगा। ये सिलसिला इतना लंबा होगा, जो न संभलने वाला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि बहुत सारे मुस्लिम और इसाई देश है, जहां पर कोई भेदभाव या तफरीक व इम्तियाज की कोई बात नहीं है। खुद हमारे भारत में भी कोई भी इस तरह की भेदभाव फैलाने वाली बात नहीं है। विधायक की बातों से जाहिर होता है कि उनके दिलो-दिमाग में मुसलमानों के खिलाफ बहुत नफरत भरी हुई है, जबकि वो सबकी विधायक हैं। किसी एक संप्रदाय की नहीं, उनको सद्भाव और भाईचारे की बात करनी चाहिए। बता दें कि विधायक केतकी सिंह ने कहा था कि बलिया मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड बनाना चाहिए, जिससे हिंदू सुरक्षित रह सकें। इसी बयान पर मौलाना ने उन पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें