भीड़ होने लगी तो चौकी प्रभारी को बुलाया, मोबाइल रखवा लिए
ऊधमसिंह नगर के अधिकारी एक-दो लोगों को साथ लेकर आए थे जो गाड़ी में बैठकर ही पुलिस को कार्रवाई के लिए इनपुट दे रहे थे। जब काफी देर तक पुलिस को ढंग का आरोपी नहीं मिला तो अफसरों की नाराजगी बढ़ने लगी। इससे टीम का रवैया आक्रामक होने लगा तो दूसरी ओर सहरी का वक्त होने की वजह से जागे हुए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी।
युवा भागे तो टीम के आसपास महिलाएं और बुजुर्ग जुटने लगे। ऐसे में खतरा भांपकर पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बा चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह को बुलाया। बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे तो उत्तराखंड पुलिस ने गोपनीय अभियान का हवाला देकर पुलिसकर्मियों के मोबाइल रखवा लिए जो जाते समय उन्हें सौंपे गए। सुबह चार बजे करीब चौकी पुलिस की ओर से अधिकारियों को जानकारी दी गई।
बरेली पुलिस ने डीजीपी और सीएम दफ्तर को दी जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अभियान को गति देने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस की यह कार्रवाई बरेली पुलिस प्रशासन को अखरी है। बिना सूचना दिए की गई कार्रवाई और उसमें भी कोई बड़ी उपलब्धि न होने को लेकर बरेली पुलिस की ओर से सीएम कार्यालय व डीजीपी को जानकारी दी गई है। इस बात पर भी हैरत जताई है कि रमजान के दिनों में सहरी के वक्त की कार्रवाई से जनाक्रोश भड़क जाता तो होली व ईद के त्योहार कराने में दिक्कत आ सकती है।