फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन: कहा- मुसलमानों को धमकी देना बंद करें, अपनी मर्यादा में रहें

Sun, 02 Apr 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को धमकी देना बंद करें और अपनी मर्यादा के दायरे में रहें।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री , मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर एक बार फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां हर एक व्यक्ति को अपने धर्म के प्रचार और प्रसार की इजाजत हासिल है, मगर धर्म के नाम पर किसी भी समुदाय को धमकी देने की इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कई मौकों पर मुसलमानों को धमकी दे चुके हैं। अभी हाल में कहा था कि भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा। इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने की धमकी दे चुके हैं। किसी भी धार्मिक व्यक्ति का इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना एक बहुत बड़े तबके को उकसाना और उसके खिलाफ साजिश रचना माना जाएगा। 

Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भड़काऊ बयानों से फैल रहा नफरत- मौलाना

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस तरह के भड़काऊ बयानों से देश में नफरत फैल रही है, जिससे देश को मजबूत करने के बजाय कमजोर किया जा रहा है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री से गुजारिश करता हूं कि मुसलमानों को धमकी देना बंद करें और अपनी मर्यादा के दायरे में रहें। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर मौलाना पहले भी कई बार प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें